कानपुर। पुलिस और विवादों का नाता काफी पुराना है। अक्सर इन पुलिसकर्मीयो पर आरोप लगते रहते है। लेकिन इस बार का मामला बेहद संगीन है। दरअसल दर्शनपुरवा इलाके में रहने वाले 60 वर्षीय पीड़ित सुनील कुमार मलिक ने बताया कि, साल 2007 में खून पसीने से कमाई हुई रकम से उन्होंने चकेरी के कोयला नगर में करीब जमीन खरीदी थी। लेकिन उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि, दरोगा बृज मोहन पाल ने अपनी वर्दी का रौब दिखाते उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया। वही जब पीड़ित के मुताबिक दरोगा उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। जानकारी के मुताबिक आरोपी दरोगा वर्तमान समय मे लखनऊ में तैनात है। ऐसे में पीड़ित बुजुर्ग कानपुर शहर तमाम आला अधिकारियों के साथ-साथ सीएम से मिलकर न्याय की गुहार लगा चुके हैं। लेकिन उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है। ऐसे में सभी जगह से हताश और निराश हो चुके बुजुर्ग हाथों में बैनर और पोस्टर लिए मंदिर में जाकर भगवान से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। ऐसे में एक बड़ा और अहम सवाल यह उठता है कि यदि बुजुर्ग द्वारा लगाए गए आरोप बिल्कुल सही है। तो आला अधिकारी आरोपी दारोगा के खिलाफ कार्रवाई करने से क्यों कतरा रहे हैं।
60 वर्षीय बुजुर्ग ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर मंदिर में लगाई भगवान से न्याय की गुहार


















