कानपुर
नगर निगम का खेल आया सामने
एक व्यक्ति की हो गयी दो बार “मृत्यु”
अलग अलग वर्ष में एक ही व्यक्ति का बन गया दो बार मृत्यु प्रमाणपत्र
सरकारी विभागों का खेल तो सबको पता है लेकिन कभी कभी ऐसे मामले सामने आते है जो दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर कर देते है। ऐसा ही एक मामला आया कानपुर में जहां एक मृतक व्यक्ति का दो दो बार मृत्यु प्रमाणपत्र जारी हो गया। परिजनों का आरोप है कि भूमाफियों ने यह पूरा खेल किया है।
श्याम नगर निवासी बुजुर्ग महिला माया का कहना है कि उसके ससुर जखई पुत्र चुन्नी की मृत्यु 1989 में एक मार्ग दुर्घटना में हो गयी थी। जिसके बाद एफआईआर दर्ज होने के साथ पोस्टमार्टम भी हुआ था। आरोप है कि आदर्श नगर निवासी मेहताब सिंह ने जमीन कब्जाने के उद्देश्य से 1991 में मृत्यु दिखाते हुए एक और प्रमाणपत्र नगर निगम कर्मचारियों की मिली भगत से बनवा लिया।
इस मामले में पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत दी है जिसके बाद पीड़िता के अधिवक्ता का कहना है कि पुलिस कमिश्नर ने जांच कराने की बात कही है।


















