Advertisement

डी. पी. एस.. कल्याणपुर में नेशनल स्वीमिंग मीट का शुभारंभ हुआ

डी. पी. एस. सोसायटी के तत्वावधान में नेशनल स्वीमिंग मीट का उत्साहपूर्ण रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ विदित हो कि सुविधा युक्त तरणताल सुरक्षा व प्रशिक्षकों की उपलब्धता को देखते हुए डी. पी. एस. कल्याणपुर को इस नेशनल प्रतियोगिता को सम्पन्न करवाने का उत्तरदायित्व सौपा गया देश के 60 विद्यालयों से 500 कुशल तैराक छात्रों की मीट का शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉ. श्रीमती अर्चना निगम के द्वारा गाई कृष्ण स्तुति व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ डी. पी. एस. सोसायटी के ध्वज को फहरा कर मार्च पास्ट के द्वाराध्य को सलामी दी गई प्रतियोगिता में निष्पक्षता, शुचिता खेल भावना की शपथ ली गई के साथ मीट आरभ हुई आज छात्रों ने 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक 50 मीटर बैक स्ट्रोक, 100 मीटर बटर फ्लाई, 100 मीटर फ्री स्टाइल, 200 मीटर बैक स्ट्रोक में अपनी कुशल क्षमता का प्रदर्शन किया विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. श्रीमती अर्चना निगम जी ने बताया यह नेशनल प्रतियोगिता छात्रों को अपनी क्षमता व तैयारी के स्तर को परखने का अवसर देती है। इन्हीं छात्रों में कई छात्र भविष्य में अपने राज्य व देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। डॉ. निगम ने कहा कि डी. पी. एस. सोसायटी ने मेजबानी की जिम्मेदारी देकर जो विश्वास डी. पी. एस. कल्याणपुर पर जताया है विद्यालय प्रबंध तंत्र निष्पक्ष, सुरक्षित, सहज व जोश पूर्ण प्रतियोगिता आयोजित करेगा इस अवसर पर सुपर हाउस ग्रुप के प्रबन्धक एवं चेयरमैन माननीय मुख्तारूल अमीन एवं सोसायटी की ज्वांइट सायरेक्टर सुश्री डॉली चाहना जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से सभी को आशीर्वाद दिया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh