कानपुर
जेल के कैदी बनेंगे रेडियो जॉकी*
जेल के अंदर गूंजेगा “गुड मॉर्निंग
कानपुर जेल में शुरू होने जा रहा है “जेल रेडियो एफएम”
चलेंगे फरमाइशी गीत और जानकारी
आप जब भी अपनी कार में जाते होंगे या घर पर भी रहते है तो मनोरंजन का एक अच्छा साधन है रेडियो एफएम। उस पर जानकारी के साथ गानों से मनोरंजन भी होता है। अब यही जानकारी और गानों का मनोरंजन कानपुर जेल के बंदी भी उठा सकेंगे।
कानपुर जेल में अपनी तरह का अनोखा प्रयोग शुरू होने जा रहा है। इसके तहत बंदियों के एड्रेस सिस्टम का इस्तेमाल करके जेल रेडियो की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत बंदी अपने मनपसंद गाने सुन सकेंगे और साथ ही सरकार की योजनाओं, खबर, और जानकारी भी उनको दी जा सकेगी।
इस जेल रेडियो को बिल्कुल एफएम की तर्ज़ पर चलाया जा सके इसके लिए एफएम के मशहूर आरजे को बुलाया जाएगा जो यहां के बंदियों को आरजे बनने की ट्रेनिंग देंगे। ट्रेनिंग मिलने के बाद वही बंदी जेल रेडियो में आरजे का काम करेगा। इस रेडियो के माध्यम से जेल प्रशासन अपने आदेश भी जारी कर सकेगा।
इस जेल रेडियो को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुरू करने की योजना बनाई गई है। इस पहल से जहां एक ओर बंदियों का मनोरंजन होगा वहीं जानकारिया भी मिल पाएगी। जेल प्रशासन का यह मानना है की इस पहल से बंदियों की मानसिक स्तर में सुधार आएगा..


















