पिछले 3 अगस्त 2023 को उत्तर प्रदेश के रामपुर मिलक तहसील के रहने वाले होनहार छात्र सरदार मनजोत सिंह छाबड़ा जो उत्तर प्रदेश से कोटा राजस्थान अपनी डॉक्टर की पढ़ाई को पढ़ने के लिए गया था दिनांक 3 अगस्त को उनके परिवार के पास हॉस्टल से फोन आता है कि आपके बेटे का शव पड़ा मिला है उसने आत्महत्या कर ली है घर वालों के यह कहने पर कि जब तक हम लोग न आए तब तक उसके शव से कोई छेड़छाड़ ना हो लेकिन उनके पहुंचने तक मौजूदा चौकी इंचार्ज ने दरवाजा तोड़ दिया था और जब परिवार वालों ने मनजोत का शव देखा तो उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे मुंह में पॉलिथीन लिपटी हुई थी मोबाइल टूटा हुआ था जिससे साफ प्रतीत हो रहा था की हॉस्टल मैनेजमेंटऔर स्थानीय पुलिस द्वारा इस मामले में छेड़छाड़ करके हत्या को आत्महत्या बनाने का प्रयास किया जा रहा है और पुलिस ने प्राथमिकता में आत्महत्या की रिपोर्ट दर्ज की पर जब परिवार वालों ने वहां पर पहुंच के संदिग्ध अवस्था में शव देखा और काफी लोगों ने समाज में हंगामा किया उसके बाद 302 और 120 की रिपोर्ट वहां के मैनेजर और प्रबंधन पर दर्ज हुई पर अभी भी राजस्थान पुलिस उस परिवार को सहयोग नहीं कर रही है सिख वेलफेयर सोसायटी द्वारा पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के कृषि अनुसंधान एवं कृषि राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख को माननीय मुख्यमंत्री जी योगी आदित्यनाथ जी के नाम से ज्ञापन देकर सीबीआई की मांग कर चुकी है आज सिख वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मनजोत सिंह छाबड़ा की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन श्री गुरु गोविंद सिंह चौक गुमटी नंबर 5 पर किया गया समाज के लोग स्वयंसेवी संस्थाओं के लोग अनेक जाति धर्म के लोग मनजोत की हत्या से आक्रोशित हैं वह सभी लोग गुरु गोविंद सिंह चौक पर इकट्ठा हुए उन लोगों के हाथों में काली पट्टियां बंधी हुई थी जस्टिस फॉर मनजोत सीबीआई जांच हो के पोस्टर लिए हुए थे और काली पट्टियां बांधकर सभी लोग गुमटी गुरुद्वारा तक पैदल मार्च करते हुए गए जहां पर उस बच्चे की आत्मा की शांति के लिए गुरु महाराज से अरदास की गई सभा में बोलते हुए सिख वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह छाबड़ा ने कहा कि सरदार मनजोत सिंह की हत्या हुई है जो भी दोषी होंगे वह जल्द से जल्द सामने आएंगे इसके लिए पूरे देश का सिख समाज मनजोत सिंह छाबड़ा परिवार के साथ खड़ा है जल्द ही पीड़ित परिवार की मुलाकात भाजपा के वरिष्ठ मंत्रियों से कराकर जल्द से जल्द इंसाफ की मांग की जाएगी कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिख वेलफेयर सोसाइटी प्रदेश महामंत्री डॉक्टर मनप्रीत सिंह भट्टी, सिख वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सरदार वरणजीत सिंह छाबडा नामी रिंपी बिंद्रा हरमिंदर सिंह पूनी .गगनदीप सिंह,रोशी भाटिया रविंद्र सिंह छावडा, रविंद्र सिंह सोमी गगन सोनी जसबीर सिंह जुनेजा, आदि लोग मौजूद रहे।



















