कानपुर। थाना चकेरी के लाल बंगला क्षेत्र में रविवार को नगर निगम की टीम सड़क और फुटपाथ पर फैले अतिक्रमण को हटाने पहुंची थी, जो दुकान फुटपाथ पर लगे लाल पत्थर के आगे लगी हुई थीं उस पर नगर निगम ने अतिक्रमण चलाने का प्रयास किया उसी दौरान व्यापारी नेता और दुकानदारों ने विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध के दौरान गर्मा गर्मी का माहौल दिखाई दिया। वहीं भारी विरोध देखकर नगर निगम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। आये दिन लाल बंगला मार्किट जाने वालों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है फुटपाथ दुकान लगने के कारण रोड पर जाम लगा करता है लाल बँगले में डे हॉस्पिटल ले जाने वाली एम्बुलेंस वाले मरीजों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है इसी कारण नगर निगम ने सख़्ती दिखाई लेकिन उनकी एक न चली दुकानदारों के आगे।
दुकानदार ज़बरदस्त नगर निगम बेबस


















