आजादी के जश्न को मनाने के लिए पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है,,,तिरंगा यात्रा देशभक्ति का संदेश दे रही है,,,लेकिन कानपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा बहुत खास रही,,,इस तिरंगा यात्रा में बाबा का बुलडोजर शामिल किया गया,,,,नगर निगम मुख्यालय से निकली तिरंगा यात्रा में बज रहे देशभक्ति गीतों ने अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों में जोश भर दिया,,,
कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा की पूरे देश के सभी घरों पर तिरंगा झंडा लहराए, इसलिए नगर निगम द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई है,,,तिरंगा यात्रा के शामिल बुलडोजर पर उन्होंने कहा कि इस बुलडोजर से पूरी दुनिया थर्रा रही है, बुलडोजर योगी जी की सवारी है,,,।


















