कानपुर। उत्तर प्रदेश में लगातार अधिवक्ताओं पर हो रहे हमलों के विरोध में आज लायर्स एसोसिएशन के बैनर तले दर्जनों अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए, कानपुर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मांग करते हुए कहा कि, बीते कई समय से तमाम शहरों में अधिवक्ता व उनके परिजनों के साथ मारपीट और हत्याएं जैसी घटनाएं आम हो गई है। पुलिस की ओर से इन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही ना किए जाने से इनके हौसले और भी ज्यादा बुलंद हो रहे हैं। जिसका खामिया जा हम अधिवक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सोपा गया है। इसलिए ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हुए कहा गया है कि, प्रदेश में भी अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू किया जाए।


















