कानपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगह-जगह शिक्षण संस्थानों में झंडारोहण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूलों और कॉलेजों में देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने प्रस्तुति देकर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। वहीं, कई स्कूलों ने रैली निकालकर देशभक्ति के नारे लगाए। उधर इनर व्हील एवलॉन क्लब की तरफ से 77 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन शास्त्री नगर स्थित प्राथमिक कन्या विद्यालय में हुआ। कार्यक्रम में इनर व्हील एवलॉन क्लब की अध्यक्ष निशा गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। इस दौरान क्लब की अध्यक्ष निशा गुप्ता ने कहा कि इनर व्हील एवलॉन क्लब द्वारा विभिन्न सेवा कार्यो को अंजाम दिया जा रहा है। इसमें बच्चों के व्यक्तित्व विकास को विशेष रूप से शामिल किया गया है। इस मौके पर बेहतर परफार्म करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान इनर व्हील एवलॉन क्लब की महामंत्री नंदनी तिवारी, प्रीती, अभिलाषा, प्रिया समेत कई लोग उपस्थित रहे।
इनर व्हील एवलॉन क्लब ने बच्चो के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस


















