15 अगस्त को यूँ तो पूरा देश आजादी का जश्न मनाता है , लेकिन औद्योगिक नगरी कानपुर 14 अगस्त से ही आजादी के जश्न में डूब जाता है….. सबसे ज्यादा आकर्षण मेस्टन रोड के आयोजन का होता है…. जहाँ रात 12 बजे झंडारोहण किया गया….. देश भक्ति के गीतों के बीच आजादी का महोत्सव हुआ….. उत्साही लोगो ने आतिशबाजी कर आजादी की वर्षगांठ मनाई….कांग्रेस कमेटी की ओर से हुए इस आयोजन में देर शाम से ही रंगारंग कार्यक्रम हो गए थे…..बताया गया की है कि रात में 12 बजे झंडा रोहण की परंपरा 1947 से चली आ रही है जब देश की आजादी में कुछ उत्साहित लोगों ने 14 अगस्त 1947 की रात में ही झंडा फरहा दिया था……
रात 12 बजे हुआ झंडा रोहण , 1947 से चली आ रही है परम्परा


















