दिनांक 15 अगस्त 2023 को भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन व हिंद मजदूर सभा कानपुर मंडल ने भारत का 77 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह अपने सेंट्रल कार्यालय शिवकटरा में आयोजित किया इस में हिंद मजदूर सभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष व भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन के महामंत्री तारणी कुमार पासवान ने कहां कि भारत को अंग्रेजों ने 200 साल तक गुलाम बनाकर रखा था। इस गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए हमारे देश के लाखों शहीदों व देश के करोड़ कामगारों ने अपनी कुर्बानियां दी आज का यह स्वतंत्रत भारत उन शहीदों वीर भगत सिंह,चंद्रशेखर आजाद, बिस्मिल्लाह खां, सुभाष चंद्र बोस आदि के रक्तो से सींचा हुआ भारत है मगर सोचने का विषय यह है कि क्या आज का यह भारत उन शहीदों के सपनों के अनुरूप है कदापि नही क्योंकि आज के राजनैतिक नेताओं ने स्वतंत्र भारत की परिभाषा ही बदल दी है यही कारण है कि आज हम नैतिकता, कर्तव्यपरायणता, सार्वभौमिकता, भाईचारा भूलते जा रहे हैं। जिन नेताओं के ऊपर देश संचालन का दायित्व है वे ही हमें जातिवाद धर्मवाद पूरब पश्चिम वाद ऊच-नीच वाद और ना जाने कौन-कौन से वाद के दल दल में अपने स्वार्थ के लिए फसाते जा रहे हैं यही वजह है कि अंग्रेजों के जाने के बाद भी इस देश का उत्थान उन्नति करने वाले श्रमिकों कामगारों तथा इनके संगठनों को अंग्रेजों की राह पर चलने वाले कुछ अधिकारी अपर श्रमायुक्त सरजू राम शर्मा जैसे लोग न्याय की कुर्सी पर बैठकर अन्याय करने में लिप्त हैं ऐसे हट धर्मी अधिकारी अपनी कुर्सी की गरिमा को मिटा चुके हैं इस पर सारे श्रमिकों ने शेम शेम के नारे लगाएं पासवान ने कहा कि हमें न्याय हेतु अपने आंदोलन भारत के श्रमिक संगठन इटक,एटक,H.M.S,AIT.U.C आदि को राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक लड़ते हुए ऐसे नकली अंग्रेज अफसर को चैन से नहीं बैठने देना है, जब तक भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन को न्याय न मिला अंत में कहा कि हमें उन शहीदों के सपनों के अनुरूप अपने कर्तव्यपरायणता, सर्वभौमिकता, नैतिकता एव देश की स्वतंत्रता बनाए रखना के लिए संकल्प लें इस अवसर पर महामंत्री योगेश ठाकुर, निजामुद्दीन उर्फ मंटू, कैलाश पासवान, भोला पासवान, पप्पू पासवान,सियाराम पासवान, जोगिंदर पासवान, ललन शाह,जगदीश पासवान, बजरंगी ,इंद्रदेव पासवान, जितेश कुमार, जगन्नाथ, सौरभ मिश्रा ,चंदन सिंह ,गिरीश उर्फ रामू यादव ,विनय कुमार ,और शत्रुघ्न आदि मौजूद रहे।
भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन व हिंद मजदूर सभा कानपुर मंडल ने भारत का 77 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया


















