मेरी माटी मेरा देश आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कानपुर पुलिस आफ कमिश्नर बीपी जोगदंड की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई,,,तिरंगा रैली के दौरान पुलिस के जवानों ने भारत माता की जय के नारे लगाए,,,इस दौरान आम जन द्वारा भी देशभक्ति के नारे लगाकर तिरंगे का सम्मान करते हुए पुलिस जवानों का उत्साह वर्धन किया गया,,,
कोतवाली चौराहे से भारत माता चौक तक निकाली गई तिरंगा यात्रा में पुलिस जवानों संग राष्ट्रगान गाया गया,,, भारत माता की जयकार करते हुए तिरंगा यात्रा की समाप्ति की गई,,,तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में पुलिस अफसर भी शामिल रहे,,,
पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से जनता के प्रति पुलिस की कटिबद्धता का संदेश दे रहे है,,,उन्होंने कहा की जनता के प्रति पुलिस का जो दायित्व है उसके प्रतिकटिबद्ध है,,,इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर ने सभी शहरवासियों को धन्यवाद दिया,,,।


















