Advertisement

निहाल बाबा स्थित किड्स वंडरलैंड स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया

कानपुर,गल्लामंडी निहाल बाबा स्थित किड्स वंडरलैंड स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में देश के जाने माने भाजपा नेता डॉ.रोहित सक्सेना राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री/प्रवक्ता-अखिल भारतीय सनातन परिषद (निरंजनी अखाड़ा) व मीडिया&एंटरटेनमेंट स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया-पूर्व वरिष्ठ सलाहकार(भारत सरकार)मौजूद रहे।स्कूल में देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने प्रस्तुति देकर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। सक्सेना जी ने कहा कि विद्यालय के छात्रों ने बहुत ही अच्छी प्रस्तुति दी है उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है ऐसे ही विधालय निरन्तर तरक्की करता रहे मेरी शुभकामनाएं आपके साथ है।वही विशेष भोलेनाथ का तांडव,ताइक्वांडो स्कूल के बच्चो ने प्रस्तुत किया जिससे सब मन मोहक हो गए वही प्रबंधक शशिकांत मिश्रा(बाबू मिश्रा) ने बताया कि हर साल की तरह हमारे स्कूल ने स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रम धूमधाम और बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।सुखद दिन पर लोगों के चेहरे पर गर्व और खुशी का भाव देखा जा सकता था।कार्यक्रम को मनाने के लिए हर कोई उत्साहित था।प्रधानाचार्या आरती सिंह ने बताया कि बच्चों ने एक के बाद एक कई देशभक्ति गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी।देशभक्ति गीत पर नृत्य कर स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया।वही विद्यालय के स्टाप ने सरस्वती जी का चित्र देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।इस अवसर को-डायरेक्ट प्रांजुल मिश्रा(रजत),श्रेया दीक्षित,खुशी अवस्थी,कल्पना सविता,प्रीति सिंह,कंचन पांडेय,पूजा शर्मा,ज्योति वर्मा,पूजा वर्मा,पल्लवी दीक्षित,शालू शर्मा,वर्षा,वंदना तिवारी,लक्ष्मी तिवारी मौजूद रही

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh