उर्सला अस्पताल में 2 महीने पहले महिला की पित्त की थैली के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने पेट में स्पंज छोड़ दिया था,,, इसके बाद महिला की हालत लगातार बिगड़ती चली गई पर जिन्होंने 8 अगस्त को उन्हें एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था जहां एमआरआई में पेट में स्पंज होने की पुष्टि हुई,,,, दोबारा ऑपरेशन के बाद महिला की जान चली गई,,,
जानकारी के मुताबिक नौबस्ता निवासी बुशरा बानो का 2 महीने पहले उर्सुला अस्पताल में पित्त की थैली का ऑपरेशन हुआ था,,, लेकिन ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर पीके मिश्रा की लापरवाही से महिला के पेट में स्पंज रह गया,,,, इसके बाद लगातार महिला की तबीयत बिगड़ने लगी थी,,, एक निजी अस्पताल में दोबारा ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई,,,
जिला अस्पताल के नोडल ऑफिसर डॉक्टर शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि मामला काफी गंभीर है जिसको लेकर डाक्टर की जांच कमेटी अपनी जांच कर रही है,,, दोष सिद्ध होने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी,,,।
जिला अस्पताल में डॉक्टर्स की बड़ी लापरवाही, आपरेशन के दौरान महिला के पेट में छोड़ दिया स्पंज, दो महीने बाद हो गई मौत


















