कानपुर। चकेरी के रामादेवी चौराहे ओर लगने वाली सब्ज़ी मंडी जिसे नगर निगम की ओर से अवैध कब्जा और इस कब्जे से लगने वाले ट्रैफिक जाम का हवाला देते हुए 2 महीने से यहाँ से हटवा दिया था। इन दुकानदारों को ये आश्वासन दिया गया था कि, उन्हें कहीं और शिफ्ट किया जाएगा। ताकि वहां अपना जीवन यापन कर सकें। लेकिन प्रशासन की ओर से किए गए, इस वाले को दो महीने से भी ज्यादा का समय बीत चुका है। अभी तक दुकानदारों को शिफ्ट न किए जाने से वह काफी परेशान है। इस बीच दुकानदार अपनी समस्या को लेकर जिलाधिकारी से भी मुलाकात कर चुके हैं। लेकिन यहां भी उन्हें केवल आश्वासन ही मिला। हताश और परेशान सब्जी विक्रेता आज नगर निगम जोन 2 कार्यालय पहुंचे। यहां पर भी उन्हें
संतोष जनक जवाब नहीं मिला। रामादेवी सब्ज़ी मंडी समिति के संस्थापक आनंद सिंह ने बताया कि प्रशासन के इस फैसले के बाद करीब दो हजार दुकानदार प्रभावित है। जबकि सैकड़ो दुकानदार ऐसे हैं। जिन्होंने नगर निगम से लोन भी ले रखा है ऐसे में जब यहाँ दुकाने ही नही लग पाएंगी। तो दुकानदार अपना लोन कैसे चुकाएंगे तो दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी है जो इस आपदा की परिस्थिति में दुकानदारों का फायदा उठा रहे हैं। दुकानों के आगे सब्जी की दुकानें लगवाने के एवज में रोजाना अवैध वसूली भी कर रहे हैं ऐसे में अब सब्जी विक्रेताओं को दो वक्त की रोटी भी जुटा पाने बमुश्किलो का सामना करना पड़ रहा है।


















