हिन्द मजदूर सभा के प्रांतीय महामंत्री मान्य उमाशंकर की उपस्थिती में हिन्द मजदूर सभा कार्यालय बिजली विभाग पी. पी. एन. मार्केट मे तारणी कुमार पासवान की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई जिसमे प्रांतीय महामंत्री ने अपने सम्बोधन मे कहा कि भारतीय खाद निगम श्रमिक संगठन 16-10-1996 से लगातार श्रमिको के हित में काम करती चली आ रही है जिसके अध्यक्ष निजामुद्दीन उर्फ मंटू तथा महामंत्री तारणी कुमार पासवान होते चले आ रहे है जिन्होंने इस संगठन का राष्ट्रीय चुनाव सम्मेलन नालन्दा जिले के राजगीर में कराकर संगठन के संविधान के अनुसार ‘जे’ फार्म अपर श्रमायुक्त कानपुर के कार्यालय मे फेडरेशन के रिन्यूवल हेतू जमा किये थे मगर श्रमायुक्त के अन्यायपूर्ण बिना प्रमाणो को जांचे गलत इरादे से बाहरी व्यक्ति जो इस संगठन के सदस्य ही नहीं है नियम की अवहेलना करते हुए उसे अध्यक्ष और महामंत्री का प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया। महामंत्री ने आगे बोलते हुए कहा कि मैने अपर श्रमायुक्त सरजू राम शर्मा को व्यक्तिगत रूप से संगठन के संविधान के अनुसार योग्य पात्र को ही रिन्यूवल करना चाहिए था जो आपने नही किया और न ही आपने अपने स्तर जाच की। अगर आपसे आपके स्तर से जाच मे कोई संदेह था तो उसे न्यायालय द्वारा जाच करा कर उचित पात के नाम का ही रिन्यूवल करना चाहिए था जो आपने नहीं किया, इसपर सरजू राज शर्मा मे हमे पुनः जांच का आश्वासन देकर सही पात्र का ही अनुमोदन करने के लिए आश्वस्त किया साथियों श्रमिक के साथ मैं कभी अन्याय या दुर्व्यवहार नही होने दूंगा जरूरत पड़ने पर बड़े से बड़ा आन्दोलन खड़ा कर उसके माध्यम से राज्य सरकार को हिला देने से पीछे नही हूगा तथा श्रमको के अधिकार तक मैं अंत तक लड़ता रहूंगा सभा का संचालन हिंद मजदूर सभा के कानपुर मण्डल महामंत्री योगेश ठाकुर द्वारा किया गया तथा धन्यवाद तारणी पासवान ने दिये उस सभा मे निजामुद्दीन उर्फ मंटू कैलास पासवान आर. एस. मित्र- छविलाल, रघुवीर सिंह, विजय यादव, चंदन सिंह, राम खिलावन, सिमाराम, रफीक अहमद, कुलदीप सक्सेना, विनोद पासवान जगन्नाथ, योगेन्द्र पासवान बजरंगी, लल्लन प्रसाद आदि मौजूद रहे।
हिन्द मजदूर सभा के प्रांतीय महामंत्री मान्य उमाशंकर की उपस्थिती में बैठक संपन्न हुई


















