पिछले कई वर्षों से पड़ोसियों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहे युवक ने आज पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नर कार्यालय के मुख्य दरवाजे पर धरना दे दिया और न्याय दिलाए जाने की मांग की।पीड़ित युवक द्वारा मुख्य गेट पर धरना दिए जाने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने उसे वहां से उठाकर पुलिस के आला अधिकारियों से मिलवाया। अफसरों ने इस मामले की जांच के निर्देश देने के साथ ही युवक को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा।कल्याणपुर क्षेत्र के रहने वाले अजय बाल्मीकि ने बताया कि वह इंदिरा नगर कॉलोनी में रहता है और राजगिरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है परंतु पड़ोस में रहने वाले अनिल व गौरव तथा उनके परिवार द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाता है इस बात की शिकायत जब उसने यूनिवर्सिटी चौकी में की थी तो उल्टा पुलिस ने उसके साथ मारपीट की और 151 की धारा में जेल भेज दिया था।अजय ने खुलकर आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी चौकी में तैनात राजन बेरिया नामक सिपाही दूसरे पक्ष की भरपूर मदद करता है और वहां से वह सुविधा शुल्क लेकर प्रताड़ित करता है अभी हाल ही में दूसरे पक्ष द्वारा एक लड़की को भेज करके उसके ऊपर छेड़खानी व कपड़े फाड़ने का आरोप लगाए गए हैं जबकि जांच में उसे क्लीन चिट दी गई इसके बावजूद पुलिस ने उसे 151 की धारा लगा कर जेल भेज दिया।पीड़ित अजय ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से पुलिस के
कई वर्षों से पड़ोसियों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहे युवक ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय के दरवाजे पर दिया धरना


















