कानपुर नगर कैंट थाना क्षेत्र के मैकू पुरवा निवासी 55 वर्षीय लक्ष्मी नारायण उर्फ पप्पू पेंटर की नाले में डूबने से हुई मौत क्षेत्रीय लोगों की माने तो लक्ष्मी नारायण पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था आज वह घर में बेटे से बोल कर निकला कि मैं मरने जा रहा हूं यह सुनकर परिवार के लोग पीछे दौड़ते हुए मौके पर आए जब तक 55 वर्षीय बुजुर्ग पुलिया से छलांग लगा चुके थे।
सूचना पर पहुंची कैंट थाना पुलिस व मीरपुर दमकल टीम ने नाले में उतर कर आधे घंटे बाद शव को बाहर निकाला जिसे पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया लक्ष्मी नारायण, उर्फ पप्पू उम्र 55 वर्ष पत्नी का पहले ही स्वर्गवास हो चुका था,जिनके 3 बच्चे बड़ी बेटी की शादी हो गई थी दो बेटों की अभी नहीं हुई शादी बड़ा बेटा टिंकू छोटा रोहन है।
वही मौके पर पहुंचे मीरपुर फायर स्टेशन के प्रभारी एस आई के के सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति की नाले में कूदने की सूचना मिली थी मौके पर पहुंचकर आधे घंटे कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर डेड बॉडी को बाहर निकाला गया फायरमैन उमेश यादव, सुनील सिंह अजीत पटेल अहमद अल्ताफ के द्वारा गहरे पानी में घुसकर डेड बॉडी को आधे घंटे में ही ढूंढ निकाला जिसे देख क्षेत्रीय लोगों के द्वारा दमकल विभाग के इस कार्य का सराहना किया।


















