-कानपुर के संवासिनी गृह में उस वक्त हड़कंप मच गया जब राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला अचानक निरीक्षण पर पहुंची,राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने औचक निरीक्षण के दौरान कई कमियां भी पाई है,,
आपको बता दे कि कानपुर के स्वरूप नगर में बने संवासिनी गृह में बीते दो दिन पहले संवासिनी गृह से दो लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी, वही कानपुर के संवासिनी गृह की शिकायत भी लगातार मंत्री प्रतिभा शुक्ला को भी इसकी शिकायत लगातार मिल रही थी,जिसके बाद मंत्री प्रतिभा शुक्ला के औचक निरीक्षण से संवासिनी गृह में हड़कंप मच गया,वही औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री को कई कमियां भी मिली,वही निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि संवासिनी गृह की दीवार टूटी है जिसकी वजह से शायद लडकिया भाग जाती है,वही उन्होंने कहा कि डीएम से बात करके कमियों के बारे में अवगत कराया जाएगा,,,


















