Advertisement

कानपुर कमिश्नरेट सचेंडी पुलिस ने डकैती की योजना बनाने वाले चार शातिर मोबाइल लुटेरों को किया गिरफ्तार

कानपुर कमिश्नरेट सचेंडी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल पुलिस ने डकैती की योजना बनाने वाले चार शातिर मोबाइल लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दे कि, पकड़े गए सभी आरोपी कानपुर शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में रहने वाले हैं। जिनके पास से लूट के पांच मोबाइल फोन 5 हजार रुपये, दो तमंचा 12 बोर व 4 जिंदा कारतूस 12 बोर के 12 चाकू भी बरामद किए गए हैं। पुलिसिया पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह एक अपराधियों का अंतरराज्जीय संगठित गिरोह है। जो राजधानी दिल्ली नागपुर जैसे बड़े शहरों में लोगों के मोबाइल लूटकर उन्हें सस्ते दामों में बेचा करते थे। कानपुर में भी सचेंडी थाने के आसपास हाईवे पर ट्रक वालों को अपनी मजबूरी का हवाला देते हुए मोबाइल को आधे दामों में बेचा करते थे शिकायत बीते कई समय पुलिस को मिल रही थी पुलिस ने जाल बिछाते हुए इन सभी चोरों को धर दबोचा अभी भी उनका एक साथी मो० सलमान पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसकी बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh