Advertisement

पानी को लेकर पड़ोसी से हुआ विवाद महिला ने लगायी फांसी

कानपुर। थाना जाजमऊ स्थित ताड़बागिया में रहने वाले स्कूली वाहन चालक की पत्नी ने शुक्रवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति राम भरोसे निषाद ने बताया कि सुबह बरसात के कारण घर के बाहर सड़क में पानी भर गया था। पत्नी सुनीता सड़क में पानी साफ कर रही थी। पड़ोस के रहने वाली महिला आपत्ति जताकर पत्नी से झगड़ा करने लगी। मैं बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस घर आया तो मैं अपनी पत्नी को समझा बुझाकर अंदर भेज दिया। कुछ देर बाद पत्नी ऊपर वाले कमरे में अंदर से कुंडी बंद कर लिया और दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक गयी। हम लोगों ने दरवाजा तोड़कर पत्नी रानी को उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जांच किया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh