Advertisement

मुकदमा वापस न लेने पर दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी

कानपुर- ग्वालटोली थाना क्षेत्र में मुकदमा वापस न लिए जाने पर आरोपी दबंगों ने युवक को जमकर मारा पीटा तथा उसके पास मौजूद 560 रुपए छीन लिए इस मारपीट से युवक का हाथ टूट गया ।मारपीट करने के पश्चात दबंग मौके से फरार हो गए। पीड़ित युवक ने आज पुलिस कमिश्नर को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के मकबरे ढाल पर रहने वाले कृष्ण कुमार ने बताया कि वह बीती 15 अगस्त को अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल बढ़ाने के लिए जा रहा था तभी शूटर गंज के पास पीछे से आए रानू उर्फ शैवाल और जानू तथा महिला बेबी तथा एक अन्य ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी।टक्कर लगने से वह गाड़ी सहित नीचे गिर गया तब इन दबंगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया और इस हमले में किशन का हाथ टूट गया। रानू उर्फ शैवाल ने बेबी नामक महिला से कहकर उसकी जेब में पड़े ₹560 भी छीन लिए। दबंग रानू उर्फ शैवाल ने धमकी दी है कि अगर मुकदमा वापस नहीं लोगे तो तुम को जान से मार देंगे।पीड़ित कृष्ण कुमार ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh