Advertisement

रेलवे लोको ग्राउंड के सर्वोदय सामुदायिक भवन में महासम्मेलन का आयोजन किया गया

आज दिनांक 20/08/2023 को पुरानी पेंशन बहाली हेतु “फ्रंट अगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे” के तत्वाधान में रेलवे ,डिफेंस , शिक्षक संघ, आटेवा , एलआईसी के कर्मचारियों ने मिलकर रेलवे लोको ग्राउंड के सर्वोदय सामुदायिक भवन में महासम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता IERF के राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड मनोज पांडेय द्वारा की गई। मुख्य अतिथि पेंशन पुरुष के रूप के में विख्यात श्री विजय कुमार बंधु जी रहे। साथ ही कामरेड राजेंद्र पाल (राष्ट्रीय महासचिव NMOPS )तथा नागपुर से आए NMOPS के राष्ट्रीय संयोजक प्रेम सागर जी ने मुख्य वक्ता के रूप में कर्मचारियों का उत्साह वर्धन किया। मंच का कुशल संचालन डॉ कमल उसरी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में रेलवे के विभिन्न डिपार्टमेंट के कर्मचारी शामिल हुए। जिसमे ट्रेन मैनेजर्स भी अपने संगठन AIGC के बैनर तले पुरानी पेंशन के महासम्मेलन में शामिल हुए ।।मुख्य वक्ता के रूप AIGC के पदाधिकारी कपीलदेव तथा अतुल गुप्ता द्वारा सयुक्त मंच से NPS की कमियां बताते हुए सुरक्षित भविष्य हेतु पुरानी पेंशन बहाली के लिए अपनी बात रखी।।NMOPS के महा सम्मेलन में मुख्य रूप से अतुल कुमार गुप्ता(AIGC जोनल उपाध्यक्ष उ०म०रेल), प्रकाश कुमार तिवारी(AIGC जोनल मीडिया प्रभारी सह सहा० जोनल महामंत्री), कपिलदेव (AIGC मंडल सहा० संगठन मंत्री), बबलू सिंह( शाखा उपाध्यक्ष ),अरुण मिश्रा ( शाखा कोषाध्यक्ष ),कैलाश नाथ चौबे(सहा०कोषाध्यक्ष),पियूष शर्मा( सहा०संगठन मंत्री),राजेश तिवारी(सहा०संगठन मंत्री)विभोर निगम, बबलू सिंह( शाखा उपाध्यक्ष), शत्रुघ्न यादव(सहा०कोषाध्यक्ष) कमल सिंह तथा अन्य साथी उपस्थित रहे। बताते चले की देश में पुरानी पेंशन को कर्मचारियों के लिए वर्ष 2004 से बंद कर दिया गया है, उसके बदले में कर्मचारियों को एक” पूर्णतः अनियोजित बाजार आधारित , असुरक्षित पेंशन स्कीम NPS ” के सहारे छोड़ दिया गया है। पिछले कई वर्षो से जिसके दुष्परिणाम सामने आने लगे है, जिसके परिणाम स्वरूप सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों का जीवन आर्थिक असंतोष से व्याप्त हो उठा है।। पेंशन पुरुष बंधु जी ने आंदोलन की अगली कड़ी के रूप में आने वाली 1अक्टूबर को पूरे भारत वर्ष के केंद्रीय तथा राज्य कर्मचारियों को दिल्ली के रामलीला मैदान में एकत्रित होकर आंदोलन को राष्टव्यापी बनाने का संकल्प लिया है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh