कानपुर नगर ! मंगलवार को राइस मिलर्स एसोसिएशन के नवनियुक्त निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष विनय शुक्ला का कानपुर नगर से लेकर बिल्हौर तक जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया गया। कानपुर नगर के कोठारी चौराहा से लेकर मन्धना, चौबेपुर, शिवराजपुर उत्तरीपुरा, बिल्हौर में हजारों की संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों व राइस मिलरो ने फूल मालाओं से नवनियुक्त निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष विनय शुक्ला का भव्य स्वागत किया। कई जगह महिलाओं ने आरती उतारकर विनय शुक्ला का भव्य स्वागत किया। स्वागत जुलूस में हजारो की संख्या में वाहनों से लोगों ने पुष्प वर्षा की व विजय जुलूस में मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख चौबेपुर से राजेश शुक्ला, पंकज त्रिवेदी, अतिन गुप्ता, सलिल दीक्षित, विनोद शुक्ला, पुरूषोत्तम बाजपेई, पंकज त्रिवेदी, बृजेंद्र भदौरिया, अजय गुप्ता, अमर सिंह, विजय तोमर समेत हजारो समर्थकों की भीड़ उपस्थित रही।
राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रान्तीय अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत


















