कानपुर
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है,,, पुलिस ने इस गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है,,, अभियुक्तों के पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप, चेक बुक, क्यूआर कोड और एटीएम कार्ड बरामद किए हैं,,,
गिरोह के सदस्य कानपुर नगर व आसपास के जनपदों में मुद्रा लोन के फर्जी पंपलेट सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा करते थे,,,जिसके बाद भोले-भाले लोग जिन्हें लोन की आवश्यकता होती थी, वह पंपलेट पर दिए गए मोबाइल नंबर पर इन लोगों से संपर्क करते थे,,,,जिसके बाद यह लोग भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसा कर उनसे अपने खातों में पैसा मंगवा लेते थे, और लोगों से संबंधित फर्जी प्रपत्र तैयार कर मुद्रा लोन के आकांक्षी लोगों को भेज देते थे,,, इसी तरह से अब तक इस गिरोह के लोग लाखों की ठगी कर चुकी है,,,।


















