तुलसी जयंती समारोह में शामिल हुए पर्यटन मंत्री, कानपुर पर्यटन के विकास का किया वादा साहित्यिक धार्मिक सांस्कृतिक सामाजिक संस्था के तत्वाधान में तुलसी जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया,,, मानस संगम द्वारा आयोजित तुलसी जयंती समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शिरकत की,,, कानपुर शहर के गणमान्य वक्ताओं ने तुलसीदास के जीवन पर प्रकाश डाला,,,
उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि कानपुर के पर्यटन को बढ़ावा देने पर काम किया जा रहा है,,, जल्दी ही कानपुर नगर निगम, विकास प्राधिकरण और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एक समग्र योजना बनाई जाएगी,,, जिससे समग्र और एकरूपता से पर्यटन को बढ़ावा देने का कार्य किया जा सके,,,।
तुलसी जयंती समारोह में शामिल हुए पर्यटन मंत्री, कानपुर पर्यटन के विकास का किया वादा


















