3 अक्तूबर से एस पी एल क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज …
कानपुर में 7 ग्राउंड पर 22 टीमों के मध्य खेले जाएंगे मैच…
26 मार्च 2024 को होगा टूर्नामेंट का फाइनल….
कानपुर । एस पी एल क्रिकेट टूर्नामेंट के 7 वें सीजन का आगाज कानपुर से होने जा रहा है 3 अक्तूबर से शुरू होने वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट में 22 टीमें हिस्सा लेंगी यह जानकारी विजय नगर स्थित एक स्थानीय रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से एस पी एल क्रिकेट टूर्नामेंट संचालन समिति के पदाधिकारियों ने दी । अयोजक अमित जायसवाल ने बताया कि टूर्नामेंट के लिए नगर से 22 टीमों का चयन हो चुका है । जो की 26 मार्च 2024 तक कानपुर के विभिन्न ग्राउंडस पर खेला जाएगा। टूर्नामेंट गुरु तेग बहादुर (जीटीबी ) ट्रॉफी के संयोजक डा.दीपक श्रीवास्तव ने बताया की यह मैच की शुरुआत 3 अक्तूबर से शुरू होकर 6 माह तक नगर के विभिन्न ग्राउंड पर खेले जाएंगे और 26 मार्च को इसका फाइनल होगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अमित जायसवाल ,आशीष जौहरी ,गोपाल सिंह , डा.दीपक श्रीवास्तव, डा.विनीत रस्तोगी , आरिज नकवी आदि लोग मौजूद रहे ।


















