Advertisement

लोगों की मुश्किलें बढ़ी घर छोड़ने को हुए मज़बूर

उन्नाव गंगा घाट क्षेत्र के चौकी जाजमऊ के सामने गिट्टी प्लांट से 16 बीघा व नयकानी बिल्डिंग के पास में आई बाढ़ से क्षेत्रीय जनता खाने रहने की समस्या से हुई परेशान वहीं क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि बाढ़ का पानी जब से घरों में घुस आया है खतरे से खेलते हुए लोग गहरे पानी में पैदल घर मे आ ,जा रहे हैं पर जिला प्रशासन की तरफ से ना तो कोई खाने की व्यवस्था है और ना ही रहने की प्रशासन की तरफ से बाढ़ पीड़ितों के लिए नाव की व्यवस्था भी नहीं है प्राइवेट नाव से लोग अपना काम कर रहे हैं नाव चालक मनमानी पैसा ले रहे हैं वहीं क्षेत्र की महिलाओं का आरोप है कि बाढ़ का पानी गांव व घरों में घुसा है क्षेत्र के प्रधान एक भी दिन जनता का हाल जानने नहीं आए वहीं बाढ़ की वजह से गांव के स्कूल भी बंद हो गए हैं, हर तरफ पानी से तबाही मची है क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सरकार के तरफ से कोई नाव की व्यवस्था नहीं कराई गई है जिस वजह से प्राइवेट नाव चालक ₹50 पर सवारी लेकर लोगों को सड़क से उनके घर तक पहुंचा रहे हैं, ऐसी हालत में जिला प्रशासन कोई भी अधिकारी बाढ़ पीड़ितों की मदद करता नजर नहीं आ रहा है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh