कानपुर। चकेरी के रामादेवी चौराहे पर लगने वाली सब्जी मंडी जिसे नगर निगम की ओर से अवैध कब्जा और इस कब्जे से लगने वाले ट्रैफिक जाम का हवाला देते हुए 2 महीने पहले यहां से हटवा दिया गया था इसके साथ ही सब्जी दुकानदारों को यह आश्वासन दिया गया था कि उन्हें कहीं और शिफ्ट किया जाएगा ताकि वह अपना जीवन यापन कर सके लेकिन प्रशासन की ओर से किए गए इस वादे को 2 महीने से भी ज्यादा का समय बीत चुका है अभी तक दुकानदारों को शिफ्ट ना किये जाने से वह काफी परेशान है इसलिए कर कई बार जिला प्रशासन से मिलकर शिकायत भी कर चुके हैं बावजूद इसके कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है आज रामादेवी सब्जी मंडी समिति के सदस्यों ने अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाने के लिए कृष्णा नगर स्थित नगर निगम जोन 2 कार्यालय के बाहर अपना विरोध जाहिर करते हुए प्रदर्शन कर रहे है। प्रशासन के इस फैसले के बाद करीब दो हजार दुकानदार प्रभावित है। जबकि सैकड़ो दुकानदार ऐसे हैं। जिन्होंने नगर निगम से लोन भी ले रखा है ऐसे में जब यहाँ दुकाने ही नही लग पाएंगी। तो दुकानदार अपना लोन कैसे चुकाएंगे तो दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी है जो इस आपदा की परिस्थिति में दुकानदारों का फायदा उठा रहे हैं। दुकानों के आगे सब्जी की दुकानें लगवाने के एवज में रोजाना अवैध वसूली भी कर रहे हैं ऐसे में अब सब्जी विक्रेताओं को दो वक्त की रोटी भी जुटाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है
व्यापारियों ने नगर निगम में किया प्रदर्शन औऱ नारेबाजी


















