रिश्तेदारों के यहां शादी कार्यक्रम में गए दो किशोरों की गंगा में डूबने की आशंका जताई जा रही है। कानपुर के जाजमऊ स्थित मक्कू शहीद का भट्टा सकीना अपार्टमेंट के पास की रहने वाली फातिमा बेगम ने बताया कि शुक्लागंज रिश्तेदारी में शादी कार्यक्रम में गयी थी। उसी दौरान बारिश होने लगी। बेटा अयान और भतीजा ताजम्मुल पहले छत में नहाने चले गये उसके बाद बिना बताये गंगा की तरफ चले गये। काफी देर वापस नहीं लौटे तो उनको ढूंढने का प्रयास किया.. जब गंगा किनारे पहुंचे तो दोनो की चप्पल मिली.. जिसके बाद थाने में कम्प्लेन की गयी। मौके पर पुलिस पहुंची.. तीन दिन से बच्चे लापता हैं पुलिस प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिल रहीं।…
बढ़ी हुई गंगा ने ली दो बच्चों की जान


















