Advertisement

फौजियो को रक्षा सूत्र बांधकर देश की सुरक्षा का लिया आश्वासन

कानपुर अपना घर छोड़कर देश की सेवा में जुटे फौजी भाइयों को आज ओम जन सेवा संस्थान की कानपुर टीम ने अध्यक्षा शिव देवी अग्रहरि के नेतृत्व मे फौजियो को रक्षा सूत्र बांधकर देश की सेवा का संकल्प लिया। फौजियों का हौसला बढाने का कार्य किया। अपनी बहन से हजारो किलोमीटर दूर फौजी भाईयो को पूरे सांस्कृतिक तरीके से तिलक लगाकर आरती उतारी व मिठाई खिलाकर राखी बांधकर देश की रक्षा का संकल्प लिया। देश की रक्षा के लिए अपने प्राण की परवाह न करने वाले ऐसे फौजी सैनिकों को राखी बाधकर लम्बी उम्र की कामना किया। 55 बटालियन के कर्नल समीर कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि हम आपकी संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना करते है। संस्था ने फौजियों के लिए इतने अच्छे विचार आये हमें गर्व होता है। हाथों में खूबसूरत राखी देख कर फौजी भाइयों की खुशी का ठिकाना न रहा। इस समारोह में प्रमुख रूप से 55 बटालियन के कर्नल समीर कौशिक,लेफ्टिनेंट कर्नल सुल्तान सिंह,शमशेर सिंह,शिव देवी अग्रहरि (सीमा),पूजा सिंह, जगदीश सिंह अंशु व तमाम फौजी भाई व एनसीसी कैडेट मौजूद रहे l

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh