Advertisement

बाबूपुरवा थाने के सामने अधेड़ की धार दार हथियार से हत्या

कानपुर

बाबूपुरवा थाने के सामने अधेड़ की धार दार हथियार से हत्या जानकारी के मुताबिक मृतक संतोष कुमार उम्र 40 वर्ष पेंटर का काम करता था म्रतक की पत्नी अंजलि और तीन बच्चे गुनगुन 20 वर्ष ,सानवी 16 वर्ष और लकी 13 वर्ष है मगर पारिवारिक विवाद के चलते म्रतक सभी से दूर रहता था मूल रूप से संतोष मुंशी पुरवा का रहने वाला हैं उनकी शादी जूही बम्बूरहिया में हुई थी शराब अधिक पीने के चलते पत्नी से विवाद चलता था जिसको लेकर पत्नी अपने मायके में रह रही थी वर्तमान में वो बाबू पुरवा थाने के सामने बने ट्रांसपोर्ट भवन में अपने दोस्त अशोक और भाटे के साथ फुटपाथ पर रहता था कल देर रात किसी बात को लेकर इनकी आपस मे कहा सुनी हुई इसके बाद इसके दोस्त उसे अंदर ट्रांसपोर्ट के फुटपाथ से खींचते हुए लाये और वहीं बने गार्डन में धार दार हथियार से उसकी हत्या कर दी और बॉडी फेंक दी अंडरवियर पहने युवक की बॉडी जब सुबह लोगों ने देखा तो पुलिस को और उसके परिवार में म्रतक की बहन राधा को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम व एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा घटनास्थल पर पहुँची और जांच पड़ताल की ।घटना को देखने के बाद मौके से म्रतक के साथी अशोक और भाटी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है मगर सबसे बड़ी बात ये है की थाने के सामने हत्या हो गई और पुलिस को खबर तक नही जब लोगो ने 112 पुलिस को सूचना दी तब थाने में हत्या की जानकारी हुई।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh