नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व की भावना एवं संगठन में कार्य करने की सीख व आदत को अपने व्यक्तित्व का अंश बनाकर देश के सुधी, जागरूक नागरिक बनाने की शिक्षा प्रशिक्षण विद्यालय समय से ही छात्रों को मिले अतः डी. पी. एस. कल्याणपुर अपने छात्रों को नेतृत्व क्षमता से पूर्ण करने हेतु छात्र संसद के रूप में जिम्मेदारियों की बीज वपन कर देता है आज विद्यालय के सभागार में अभिभावकों एवं अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में छात्रों को विभिन्न पदों की शपथ दिलवाई गई विदित हो कि विद्यालय के छह सदन के हाउस कैप्टन स्पोर्टस कैप्टन कल्चरल कोआर्डिनेटर, कैप्टन MUN क्लब, फेस्ट एवं डिसिप्लीन कैप्टन के पद के लिए छात्र को प्रदान किए गए स्कूल हेड गर्ल इशिता चौधरी, हेड ब्वाय अर्जुन राजेश पिल्लई, स्कूल कैप्टन श्रेया मल्होत्रा, प्रजित गुलराजानी, स्टूडेंट सेकेट्ररी निशिता कक्कर ध्रुव सिंह गौर, कल्चरल कोऑर्डिनेटर भव्या माटिया, प्रणव शुक्ला, स्पोर्टस कैप्टन आकृति चौहान एवं हरमन सिंह स्पोर्टस वाइस कैप्टन रचिता पाण्डेय, आकाश ने छह सदनों के पदाधिकारियों के साथ पद की शुचिता, गरिमा एवं पक्षपात रहित कार्य करने की शपथ ली साथ ही साथी सहयोगी छात्रों को टीम की एकजुटता से रहने का वचन दिया इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. श्रीमती अर्चना निगम ने बताया कि विद्यालय अपने प्रत्येक छात्र के बहुआयामी व्यक्तित्व विकास एवं उनके आत्मविश्वास को तराशने का कार्य करता रहा है इसी क्रम में छात्र संसद किशोर छात्रों को उत्तरदायित्व पूर्ण नागरिक बनाने एवं पदों से प्राप्त अधिकारों को कर्तव्यों के साथ निर्वहन करने का प्रशिक्षण देता है सभी छात्रों को बधाई देते हुए डॉ. निगम ने कहा कि भारत का प्रत्येक नागरिक जब अपने-अपने कर्तव्यों का भली-भांति निर्वहन करेगा तभी हम एक सशक्त शक्ति बनकर विश्व पटल पर चमकेंगे आज भारत का सम्मान सभी क्षेत्रों में है एवं आप सभी के व्यक्तित्व व ज्ञान से कल भी हमारा सम्मान बढ़ेगा।



















