Advertisement

बर्थडे में हर्ष फायरिंग, युवक घायल सीसीटीवी में कैद हुआ गोलीकांड

कोहना थानाक्षेत्र के भैरव घाट पंपिंग स्टेशन पर देर रात एक बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग की गई। जिसमें एक युवक घायल हो गया। जिसका निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक तिवारी घाट मछली मंडी निवासी नीरज का जन्मदिन था। नीरज अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने भैरव घाट पंपिंग स्टेशन गया था। इस दौरान वहां मौजूद युवकों ने हर्ष फायरिंग कर दी, जिसमें नीरज के पेट मे गोली लग गई। उधर सूचना मिलते ही नीरज के परिजन उसे घायल अवस्था मे निजी नर्सिंग होम ले गए, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। पूरे मामले पर जानकारी देते हुए एसीपी कर्नलगंज मोहम्मद अकमल खां ने बताया कि घटना का सीसीटीवी सामने आया है। सीसीटीवी के आधार पर जांच कर आगे की कार्यवाई की जाएगी। कुछ लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh