थाना जाजमऊ क्षेत्र रैदास विहार बस्ती में सोमवार को कानपुर विकास प्राधिकरण करीब दो दर्जन मकान पर बुलडोजर चलावाकर अतिक्रमण मुक्त कराया। आपको बता दे कि जिस जमीन पर बुलडोजर चला है,, उसपर दो दर्जन से अधिक परिवार करीब 40 वर्ष से निवास कर रहे थे। आरोप है कि किसी अधिकारी ने नोटिस नहीं दिया। अचानक बुलडोजर लाकर सामान बाहर निकलवाने लगे। इलाके के लोगों का कहना है कि हम लोग यहां 40 साल से रह रहे हैं.. अचानक मकान खाली करवाया गया हमारे पास सिर छुपाने के लिए छत नहीं बची.. ऐसे में हम लोग कहां रहने जाए.. हम लोगों के पास कोई सहारा नहीं है.. सरकार हमारी मदद करें..
बुलडोज़र चलाकर लोगों को किया बेघर


















