Advertisement

रोटरी क्लब में नये अध्यक्षों व सचिवों ने पद भार ग्रहण किया

दिनांक 3 सितम्बर 2023 दिन रविवार को ए.वी.आर. होटल में रोटरी क्लब का संयुक्त अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न हुआ। समारोह कानपुर का आयोजन रोटरी क्लब कानपुर ईस्ट व रोटरी क्लब कानपुर त्रिमूर्ति ने किया अधिष्ठापन समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि रो० दिनेश चन्द्र शुक्ला व सम्मानित अतिथि रो. डी. एन. रायजादे एवं डॉ. आर.पी.एस. भारद्वाज ने दीप प्रज्जवलित करके किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश वन्दना से किया गया आज के कार्यक्रम में रोटरी क्लब कानपुर ईस्ट से रो. के. के. पाण्डेय अध्यक्ष व रो. आशीष गुप्ता सचिव एवं रोटरी क्लब त्रिमूर्ति से से. देवेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष एवं रो. राजेन्द्र कुमार सचिव ने पद भार ग्रहण किया
समारोह में मुख्य अतिथि रो. दिनेश चन्द्र शुक्ला जी ने उपस्थित लोगों को समाज में असहाय लोगों की मदद के लिए प्रेरित किया और लोगों से समाज सेवा का संकल्प दिलाया। रो. डी.एन. रायजादे ने बताया कि रोटरी की इस वर्ष थीम “क्रियेट होप इन दि वर्ल्ड का ध्येय दिया है जिसका मकसद रोटरी के द्वारा बहुत ही आशायें समाज में की जाती हैं, जिसको रोटरी पूरा करती है डॉ. भरदान जी ने भी उपस्थित लोगों को रोटरी में संयुक्त कार्यक्रम करने से होने वाले लाभ के बारे में बताया कार्यक्रम का संचालन रो. एस.पी.एन. तिवारी ने किया अन्त में धन्यवाद ज्ञापन रो. नरेन्द्र ओमर जी ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रो, मोती लाल अग्रवाल, ओम नारायन गुप्ता, अवनीश दुबे, अंशू अग्रवाल. अशोक सिंह, सतीश चन्द्र, कमल कान्त तिवारी, टी.एन. अग्रवाल, संजीव भार्गव, अर्पित गुप्ता, वंशीलाल गंग, चेतन धवन, आलोक पाण्डेय, अक्षय गुप्ता आदि लोगों ने सहभागिता की।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh