ऑल इंडिया गोल्डन लायनेस मल्टीपल की नवनिर्वाचित मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन हेमलता शर्मा ने अपनी पूरी टीम सचिव कमलेश शर्मा, कोषाध्यक्ष कंचन कपूर, हरियाणा से आई हुई पी. आर. ओ. धरम भाटिया के साथ शपथ ग्रहण की। जिसमें दिल्ली से आई हुई राजरानी थापर जी मुख्य अतिथि, अधिष्ठापन अधिकारी नीलम पुरी जो अंबाला से आई, अन्य पदाधिकारी मालती खजांची जी, विनीता छाबड़ा जी, ललिता राक्यान जी, रश्मि चौहान जी, आदि उपस्थित रहे तथा सभी ने अपने वक्तव्य रखे कार्यक्रम का संचालन हमारी डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट चित्रा दयाल जी ने बड़े ही सुचारू रूप से किया तथा अतिथियों का स्वागत अर्पणा सिंह एडवोकेट एवं ममता श्रीवास्तव ने किया, अनुराधा ने स्वागत गीत गया, मनीष शुक्ला ने महिषासुर मर्दिनी नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। ऑल इंडिया गोल्डन लायनेस ईस्ट के माध्यम से चार व्यक्तियों को सहायतार्थ व्हीलचेयर दी गई तथा स्वास्थ्य कैंप भी लगाया गया, हेमलता जी ने बताया कि हमारे क्लब समय-समय पर जरूरत के हिसाब से स्कूलों, वृद्ध आश्रम, अनाथ आश्रम, गरीबों की बस्तियों, अस्पतालों आदि में सेवा करते रहते है 10 जिलों से लगभग 50 सदस्य एवं पदाधिकारी विभिन्न स्थानों से कानपुर पधारे हैं, कानपुर जिला के सभी 13 क्लब के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने पूरे उत्साह से सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। उपरोक्त कार्यक्रम में सुनीता वार्ष्णेय, कविता अवस्थी, कीर्ति सिंह, रश्मि सिंह, रेखा सिंह, मोनिका अग्रवाल, बरखा खन्ना, सीमा, अर्चना, माधुरी निगम आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
आल इंडिया गोल्डन लायनेस मल्टीपल का अधिष्ठापन समारोह


















