हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज और मुकदमा लिखे जाने के बाद से कानपुर ही नहीं पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओ में रोष व्याप्त है,,,,यूपी बार काउन्सिल के आवाहन पर कानपुर बार व लायर्स के पदाधिकारीयो और अधिवक्ताओ ने तीन दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन मुख्य सचिव और यूपी के डीजीपी का पुतला दहन किया,,,
अधिवक्ताओं का कहना था कि अगर प्रदेश सरकार इसी तरह से आँख बंद करके बैठी रही और दोषी पुलिसकर्मियों और अधिकारियो पर अगर कार्यवाही नहीं करेगी, तो अधिवक्ता आंदोलनरत होगा,,,उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा की अभी तो यह संभावित विरोध था,,,इसके बाद भी अगर प्रदेश सरकार नहीं चेती तो यह आंदोलन सड़को पर होगा,,,
बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष नरेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा की दोषी पुलिस कर्मियों पर तत्काल अभियोग दर्ज कर जेल भेजना चाहिए, और घायल अधिवक्ताओ को मुवावजा मिलना चाहिए,,,उन्होंने कहा की राजस्थान की तर्ज पर यूपी में अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लगना चाहिए,,,अगर मांग पूरी नहीं हुई तो यूपी बार काउन्सिल के नेतृत्व में यह प्रदर्शन रीयल में बदल सकता है,,,|


















