Advertisement

नकली अंग्रेज है इंडिया गठबंधन के नेता, गठबंधन नहीं बल्कि ठगों का बनाया है संगठन

कानपुर:

छत्रपति शिवाजी के जीवन पर आधारित विश्व का सबसे बड़ा महानाट्य जाणता राजा का आयोजन कानपुर में होना है,,,इस महानाट्य के टिकटों की लांचिंग कैबनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कि,,,जाणता राजा महानाट्य के टिकटों की बिक्री से हुई आय से 400 बेड के अस्पताल का निर्माण किया जाएगा,,,टिकट लांचिंग के अवसर पर कैबनेट मंत्री ने शिवाजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी वीरता का बखान किया,,,

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बुलडोजर के बारे में जिक्र करते हुए कहा की जब अपराधियों की बिल्डिंग पर बुलडोजर चलता है तो गरीब तबके के लोग मोदी और योगी जिंदाबाद के नारे लगाते है,,,उन्होंने कहा कि 2014 में नब्बे परसेंट से ज्यादा सीट जीतकर उत्तर प्रदेश ने देश की सबसे बड़ी कुर्सी पर मोदी को भेजने का काम किया,,,उन्होंने कहा की आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा अपना पुराना रिकार्ड तोड़कर चुनाव जीतेगी,,,

कैबिनेट मंत्री ने विपक्षी दलों द्वारा गठित इंडिया पर तंज कसते हुए कहा कि यह सब नकली अंग्रेज है, अंग्रेजियत की बात करते है,,,यह वो लोग है जो कभी एक दूसरे की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करते थे,,,आज वो अपने आपको बचाने के लिए डरे और सहमे हुए है,,,इसलिए इस तरह का गठबंधन किया है,,,लेकिन यह गठबंधन नहीं बल्कि ठगबंधन है,,,|

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh