इस्कॉन कानपुर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर गुंजा हरे कृष्णा हरे राम, श्री कृष्ण वह राधा जी के विग्रह पर 300 चांदी के कलश से अभिषेक।
कानपुर गुरुवार इस्कॉन कानपुर में गुरुवार जन्माष्टमी महा महोत्सव विराट स्तर पर ऐश्वर्या युक्त रूप में मनाया गया।संपूर्ण कार्यक्रम अद्वितीय स्तर पर आयोजित किया गया जिससे सभी भक्तजन कृष्ण चेतना से ओतप्रोत हो गए।इस अवसर पर विशेष सजावट एवं लाइटिंग से संपूर्ण मंदिर परिसर जगमगा उठा।श्री श्री राधा माधव जी ने वृंदावन में तैयार किए गए अद्भुत वस्त्रों एवं अद्वितीय श्रृंगार से सुसज्जित होकर सभी को अपने दैवीय स्वरूप के प्रति आकर्षित किया।श्री भगवान ने दिन में दो बार विभिन्न वस्त्र एवं पुष्पों से सुसज्जित होकर सुंदर श्रृंगार दर्शन दिए।
ठाकुर जी के लिए दिल्ली मुंबई एवं दक्षिण भारत के विशेष पुष्पों को भी लाया गया।जन्माष्टमी के पवित्र अवसर पर इस्कॉन कानपुर में परम पूजनीय भक्ति प्रचार परिवर्जक स्वामी महाराज जी ने कृष्ण कथा के माध्यम से सभी के आध्यात्मिक चेतना में वृद्धि कीउन्होंने बताया की श्री कृष्णा पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान है जिनका कभी भी जन्म नहीं होता है अपितु वे विभिन्न ब्रह्मांडों में समय-समय पर प्रकट या अप्रकट होते हैं। वे अनादि और शाश्वत है जो प्रकृति के तीन गुणों के प्रभाव में कभी भी नहीं आते।
उनकी प्रकट एवं अप्रकट लीला सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समान है।मंदिर में विभिन्न सेवाओं ने सुबह 4:30 बजे से लेकर रात्रि 1:00 बजे तक भक्तों को उत्साहित रखा और भगवान श्री कृष्ण की कृपा प्रदान की।
इस्कॉन कानपुर में 6 एवं 7 सितंबर को अद्भुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन भी हुआ।विभिन्न डांस ग्रुप जैसे कृष्णा डांस ग्रुप ,रिदम डांस ग्रुप ,गीतांजलि डांस अकैडमी ,पद्मिनी पदमा डांस ग्रुप इत्यादि ने अपनी सुंदर सांस्कृतिक एवं नृत्य प्रस्तुति से सभी को श्री कृष्ण की लीलाओं का स्मरण कराया।इस्कॉन कानपुर प्रांगण में कालिया कृष्णा तालाब में विशेष झांकी की प्रदर्शनी की गई जो सभी के आकर्षण का केंद्र बनी।संपूर्ण वातावरण भगवान के पवित्रतम हरे कृष्ण महामंत्र से गूंज रहा था।
ऐसी अनुभूति हो रही थी की साक्षात गोलोक वृंदावन ने अपना विस्तार प्रकट किया है।इस बार लगभग 7000 भक्तों ने भगवान की विशेष आरती की 500 से भी अधिक भक्तों ने दिव्य स्नान के माध्यम से श्री भगवान का शंख अभिषेक किया और 300 से भी अधिक भक्तों ने चांदी के कलशो से महा अभिषेक संपन्न कराया।जन्माष्टमी के शुभ उपलक्ष पर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्रीमान सतीश महाना जी, विधान परिषद सदस्य श्रीमान अरुण पाठक जी, एवं कानपुर महापौर श्रीमती प्रमिला पांडे जी उपस्थिति रहे।भक्तों ने श्री श्री राधा माधव जी के प्रति अपने प्रेम को अभिव्यक्त करने हेतु विभिन्न प्रकार के छप्पन भोग अर्पित किए।सभी भक्त भाव विभोर होकर भगवान श्री कृष्ण के कीर्तन में मग्न थे मृदंग वादन और करताल की ध्वनियों से संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक तरंगों से गूंज रहा था।हरे कृष्ण महामंत्र का दिव्य संकीर्तन सभी के हृदय को आकर्षित करने वाला था ।इसी के बीच ठीक रात 12:00 बजे गर्भग्रह के पट खुलते हैं और श्री श्री राधा माधव जी का महा अभिषेक आरंभ होता है, सभी भक्त कृष्ण भक्ति का चरमोत्कर्ष अनुभव करते हैं।अंत में सभी भक्तों को कृष्ण प्रसाद वितरित किया जाता है जिससे सभी के हृदय संतुष्ट हो जाते हैं। मंदिर अध्यक्ष श्रीमान प्रेमहरीनाम प्रभु और जन्माष्टमी कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीमान राधारंजन प्रभु जी ने सभी कानपुर वासियों पर जन्माष्टमी की हार्दिक बधाइयां दी।


















