Advertisement

सिक्ख वेलफेयर सोसाइटी द्वारा प्रधानाचार्य सम्मान समारोह

सिख वेलफेयर सोसाइटी (रजि0) द्वारा प्रधानाचार्य सम्मान समारोह रतनलाल नगर स्थित आर०आर० ग्रैंड होटल में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतीश महाना ने बोलते हुए कहा कि कानपुर से निकली आवाज जो आज दुनिया की एक आवाज बन गई है इसके लिए मैं संस्था के सभी सम्मानित पदाधिकारियों का स्वागत करता हूं व जिन प्रधानाचार्यों के सहयोग से यह कार्यक्रम सन् 2018 से अनवरत अभी तक चला आ रहा है ऐसे सभी प्रधानाचार्यो का अपनी तरफ से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग दिया और दे रहे है उसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा प्रधानाचार्यों का सम्मान स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) देकर किया गया संस्था के प्रदेश अध्यक्ष स० गुरविंदर सिंह छाबड़ा (विक्की) ने बोलते हुए कहा कि विगत 2018 को श्री गुरु गोविंद सिंह जी के लख्ते जिगर चार साहिबजादों की शहादत को मुख रखते हुए संस्था के पदाधिकारियों के मन में आया कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहबजादे जिन्होंने देश धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों को बिना किसी भय के निछावर कर दिया उन पर कुछ कार्यक्रम होना चाहिए उसी को ध्यान में रखकर सिख वेलफेयर सोसाइटी द्वारा श्री अवध बिहारी मिश्रा के सहयोग से कानपुर में 2018 में लगभग 100 विद्यालयों से संपर्क कर एक साथ एक समय में छात्र श्रृंखला बनाने की योजना बनी जिसमें 2018 में वीर बाल दिवस को मनाते हुए लगभग 50000 से अधिक बच्चों ने छात्र श्रृंखला बनाई उसके बाद से मिल रहे लगातार प्रधानाचायों के सहयोग के कारण ही आज वीर बाल दिवस को कानपुर से निकले वीर बाल दिवस के नाम को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी ने 2021 वीर बाल दिवस 26 दिसंबर को घोषित किया। इसके साथ-साथ उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जो लगातार 2019: से वीर बाल दिवस को साहिबजादा दिवस के रूप में अपने आवास पर मना रहे हैं। यह भी एक बहुत बड़ी उपलब्धि सिख वेलफेयर सोसाइटी द्वारा छेड़े गए अभियान की है कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अका बिहारी मिश्रा ने इस बार वीर बाल दिवस मनाने की कड़ी में छात्र श्रंखला को उ०प्र० कई जिलों में एक साथ करने का प्रयास करने की बात कही संस्था के प्रदेश महामंत्री डा0 मनप्रीत सिंह मटटी जी को उ0प्र0 प्रधानाचार्य परिषद कानपुर शहर का अध्यक्ष मनोनीत होने पर विशेष रूप से श्री सतीश महाना जी द्वारा सम्मानित किया गया आये हुये अतिथियों व प्रधानाचार्यो का स्वागत डायरेक्टर टून इण्टरनेशनल स्कूल स० अमरप्रीत सिंह द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन स० गगनदीप सिंह द्वारा किया गया रिम्पी बिन्द्रा जी द्वारा आये सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष स० चरनजीत सिंह नामी, रविन्दर सिंह, सोनू, कैप्टन भाटिया, हरमिन्दर सिंह पूनी, रविन्दर सिंह सोमी, जसबीर जुनेजा, गगन सोनी, स० एच०पी०एस० लाम्बा, सुरपाल सिंह, संदीप छाबड़ा, कुलवीर सिंह, मनि, महेश सोनी, अंगद दीप रोशी रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh