Advertisement

उ0 प्र0 एथलेटिक्स एसोसिएशन ने अपनी जनरल काउंसलिंग की बैठक का किया आयोजन

कानपुर: उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन ने अपनी जनरल काउंसलिंग की बैठक का आयोजन किया. बैठक में बताया गया की एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और यूपी के द्वारा बनाए गए नियमों के अनुसार चुनाव हुए थे. चुनाव पूरी तरीके से लोकतांत्रिक माहौल में आयोजित किया गया था, जिसमें कैमरे से रिकॉर्डिंग भी हुई थी, ताकि इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड का साक्ष्य रखा जा सके, और किसी तरह की कोई विवाद की स्थिति न बने.
लेकिन 6 सितंबर 2023 को पत्र के माध्यम से बताया गया की चुनाव रद्द कर दिए गए है. और यूपीए को एक बार फिर से चुनाव कराने होंगे. उन्होंने कहा की यह पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है. जिसको लेकर आगे की रणनीति बनाकर इसका भंडाफोड़ किया जाएगा.।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh