कानपुर: अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़, चोरी की मोटरसाइकिल समेत पांच अभियुक्त हुए गिरफ्तार
मास्टर चाबी की मदद से पूरे देश में वाहन चोरी करने वाले अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है,, इनके पास से पुलिस ने 6 मोटरसाइकिल के साथ अवैध तमंचा और चरस बरामद की है,,,
पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर इनको गिरफ्तार किया गया है,,,उन्होंने बताया की इस गैंग के लोग कानपुर समेत अन्य राज्यो में वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते थे,,,वाहन चोरी करने के बाद उनको नेपाल लेजाकर अच्छी कीमत में बेचते थे,,,।


















