कानपुर: प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, रुपए और नौकरी का दिया जा रहा था लालच
उत्तर प्रदेश के कानपुर में धर्मांतरण के मामले रोकने का नाम नहीं ले रहे हैं, ताजा मामला कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र का है जहां पर एक चर्च के अंदर प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण का खेल खेला जा रहा था, प्रार्थना सभा के दौरान लोगों को रुपए का लालच और नौकरी का झांसा देकर धर्मांतरण का दबाव बनाया जा रहा था,,,
स्थानीय लोगों की शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चर्च में पहुंचकर जमकर हंगामा काटा,, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चर्च के तीन लोगों को अपनी हिरासत में ले लिया है,,, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से धर्मांतरण के मामलों पर रोक लगाने की मांग की है,,।
प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, रुपए और नौकरी का दिया जा रहा था लालच


















