आज कानपुर यूनियन क्लब में नवनिर्मित तरण ताल का भव्य उद्धघाटन समाजसेवी प्रमोद जायसवाल द्वारा संपन्न हुआ इस अवसर पर क्लब के सचिव सुरेश शर्मा समेत और पदाधिकारी और क्लब के सदस्य भारी संख्या में उपस्थित थे उद्धघाटन समारोह के उपरांत रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किये गए क्लब सचिव श्री सुरेश शर्मा ने क्लब की उपलब्धियां एवं नवनिर्मित तरण ताल (स्विमिंग पूल) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस विशेष कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार, आतिशी बल्लेबाज रिंकू सिंह एवं टेस्ट खिलाड़ी गोपाल शर्मा को भी सम्मानित किया गया कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया, इस अवसर पर संयुक्त मंत्री श्री अरविन्द शंगारी, कोषाध्यक्ष ऋषि कुमार ओमर एवं अशोक टंडन, मंत्री किशन ओमर विनय रस्तोगी आदि की प्रमुख भूमिका रही देव केसरवानी, अमर ओमर, पृथुओमर, सत्यम गुप्ता, पंकज गुप्ता उपस्थित रहे इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी की गरिमामयी उपस्थिति में सफल कार्यक्रम संपन्न हुआ!
यूनियन क्लब मे नवनिर्मित तरण ताल का भव्य उद्धघाटन हुआ


















