कानपुर में पिछले दो दिनों से रुक रुककर हो रही बारिश से शहरवासी परेशान है। तो वहीं ये बारिश जर्जर मकानों के लिए आफत बनती जा रही है। दरअसल चमनगंज थाना अंतर्गत संगीत टाकीज चौराहे पर बना करीब सौ साल पुराने मकान का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया। मकान का हिस्सा गिरते ही इलाके में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने सुरक्षा के लहजे से मकान में रह रहे सभी परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। जानकारी के मुताबिक ये ट्रस्ट के मकान है। जो करीब 100 सालों से भी ज्यादा पुराना है इस मकान में रह रहे परिवार मकान को खाली करने के लिए तैयार नहीं है जिस वजह से आए दिन इस का हिस्सा पहले भी गिर चुका है प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द इस मकान को जल्द से जल्द खाली करवा कर गिरवा दिया जाए नहीं तो यहां पर बड़ा हादसा भी हो सकता है। वहीं सुरक्षा के लहजे से भी पुलिस में आसपास के इलाकों में जर्जर मकानों में रह रहे लोगों को सचेत करते हुए कहीं सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए निर्देशित कर रही है।
रुक रुककर हो रही बारिश से शहरवासी परेशान जर्जर मकानों के लिए आफत बनती जा रही बारिश


















