Advertisement

यूनियन बैंक की तरफ से संपन्न हुई यू जीनियस प्रतियोगिता

कानपुर – अगर व्यक्ति को आगे बढ़ाना है तो उसके अंदर सामान्य ज्ञान की जानकारी होना बहुत आवश्यक है इसलिए सभी को रोजाना सामान्य ज्ञान के विषय में जानकारी लेनी चाहिए यह बात जिला अधिकारी विशाख जी ने यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर से राष्ट्रीय स्तर की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता यू जीनियस के उद्घाटन के अवसर पर कहीं स्कूली छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे बच्चों से कहा कि आगे चलकर अगर तरक्की कर देश व प्रदेश में अपना नाम रोशन करना है तो रोजाना सामान्य ज्ञान विषय पर जरूर ध्यान दें/ ऐसा करने पर निश्चित तौर पर सफलता उनके कदम चूमेगी / मुख्य अतिथि का स्वागत एवं धन्यवाद बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार सिन्हा ने साल पहनकर और प्रतीक चिन्ह देकर किया/ इसके प्रतियोगिता की शुरुआत दीप जलाकर तथा गणेश वंदना से की गई/ इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल राउंड मुंबई में आगामी 7 नवंबर को संपन्न होगा/ आज की प्रतियोगिता में शहर के करीब 90 स्कूलों से 600 से अधिक छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया है/ जितने भी बच्चे पास आउट होंगे उन सभी को बैंक की तरफ से उपहार दिए जाएंगे उन्होंने बताया कि बैंक की तरफ से पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाता है और आगे भी किया जाएगा!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh