Advertisement

जेंडर इक्वलिटी और महिला उत्थान को बढ़ावा देने के लिए इंटरैक्टिव कार्यक्रम का आयोजन किया

जेंडर इक्वलिटी और महिला उत्थान को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे सोशल कम्युनिटी ऐप कोटो ने हाल ही में कानपुर की महिलाओं के लिए एक इंटरैक्टिव कार्यक्रम का आयोजन किया जहाँ उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़कर सामाजिक बाधाओं को तोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से अलग अलग क्षेत्रों से आने वाली महिलाऐं एक मंच पर आई और मानसिक स्वास्थ्य, जेंडर इक्वलिटी और महिलाओं के उद्यमशीलता में अनुभवों के बारे में चर्चा की। वेब3 के सिद्धांतों पर आधारित कोटो महिलाओं के लिए डिज़ाइन किया गया एक सोशल कम्युनिटी प्लेटफोर्म है जो एक भरोसेमंद, पारदर्शी और विकेंद्रीकृत दुनिया की स्थापना की कल्पना करता है जहां महिलाएं भी बदलाव लाने में सक्षम हैं। कार्यक्रम की शुरुआत कोटो के खुल के बोलो अभियान के साथ हुई जहाँ शहर की महिलाओं के अनुभवों पर एक हृदयस्पर्शी और शानदार चर्चा हुई।
इस शानदार शाम को कोटो की को- फाउंडर अपर्णा आचरेकर, अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी गीता टंडन कपूर, उद्यमी एवं रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3110 की असिस्टेंट गवर्नर मनीषा बाजपेयी, हाउस ऑफ आर्टिस्ट्री की संस्थापक नाज़िया मंज़र और यूपीपीएससी (जे) रैंक 1 टॉपर निशी गुप्ता के नेतृत्व में गहन चर्चाएँ हुईं।
इस कार्यक्रम का आयोजन कोटो सिटी एंबेसेडर शिखा शुक्ला और हर्षिता शर्मा द्वारा किया गया था, जो कम्युनिटी क्वींस ऑफ कानपुर भी चलाती हैं।
अपने विचार साझा करते हुए, कोटो की को- फाउंडर अपर्णा आचरेकर ने कहा, “कोटो में हम आत्म-विकास, नेटवर्किंग और मोनिटाईजेशन जैसे उद्देश्यों को पूरा करने के लिए महिलाओं को एक साथ लाने की कल्पना करते हैं। हम कोटो के माध्यम से महिलाओं को सक्षम बनाना चाहते हैं ताकि महिलाएं अन्य महिलाओं के सहयोग से अपने सपनों और लक्ष्यों को पूरा कर सकें।
महिलाओं को सशक्त बनाने के कोटो के इस लक्ष्य के मानसिक स्वास्थ्य, उद्यमिता और महिला उत्थान जैसे विषय केंद्र में हैं, इनके माध्यम से हम उन्हें खुद को बेहतर बनाने के लिए सही टूल्स, नॉलेज और एक प्लेटफोर्म प्रदान करते हैं। हमारे साथ मिलकर, महिलाएं अपनी उपलब्धियों का जश्न मना सकती हैं, ज्ञान साझा कर सकती हैं और एक-दूसरे को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित कर सकती हैं।”
जीवन के विभिन्न पहलुओं में महिलाओं के लिए समान अवसर के महत्व पर चर्चा करते हुए, अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी गीता टंडन कपूर ने कहा, “प्रोफेशनल तरीके से खेल को आगे बढ़ाने में काफी उतार-चढ़ाव आए, यात्रा आसान नहीं रही लेकिन इसने मुझे हमेशा ख़ुशी दी है और हमेशा स्वतंत्रता का एहसास दिया है। यही कारण है कि मुझे कोटो पसंद है क्योंकि यह महिलाओं को जुनून और महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने, एक-दूसरे को प्रेरित करने, अपनी क्षमता का एहसास करने और खुद का निर्माण करने के लिए प्रोत्साहित करता है। मैं वास्तव में मानती हूं कि महिलाओं को खुद को सीमाओं में नहीं बांधना चाहिए बल्कि आपस में सहयोग को बढाकर एक-दूसरे को प्रोत्साहित करना चाहिए।”

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh