Advertisement

साथी कर्मचारी की मौत से नाराज यूनियन के लोगो ने रोकी शताब्दी ट्रेन

साथी कर्मचारी की मौत से नाराज रेलवे कर्मचारियों ने कानपुर में शताब्दी ट्रेन को रोक कर प्रदर्शन किया,,,शताब्दी ट्रेन कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म से कुछ दूरी पर रुक गई,,,जिससे अधिकारियों के हाथ पाव फूल गए,,,रेलवे के अधिकारियों ने कर्मचारियों को काफी देर तक समझाया,,,जिसके बाद कर्मचारी शांत हुए,,,
आपको बता दे की असिस्टेंट लोको पायलट दिव्यांशु दुबे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी,,,उनका कहना था की न्यू कानपुर सिटी शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर है,,,सड़क और हाइवे पर काफी ट्रैफिक रहता है,,,जिससे अक्सर ऐसी दुर्घटना का खतरा बना है,,,कई बार अधिकारियों से पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया जा चुका था,,,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई,,,जिसका नतीजा यह निकला की दिव्यांशु की मौत हो गई,,,।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh