Advertisement

फार्मासिस्ट संघ का चुनाव हुआ संपन्न तथा क्षेत्रीय अधिकारी का किया गया स्वागत सम्मान

कानपुर,आज राजकीय आयुर्वेदिक यूनानी फार्मासिस्ट संघ कानपुर नगर एवं कानपुर देहात के बैनर तले सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने मिलकर बर्रा बायपास स्थित रेस्टोरेंट में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कानपुर नगर एवं कानपुर देहात के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ बृजेश सिंह कटिहार के तीन वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के अवसर पर सभी संघ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी ने क्षेत्रीय अधिकारी डॉक्टर बृजेश सिंह कटिहार का माल्यार्पण करके स्वागत किया तथा अधिकारियों द्वारा उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित भी किया गया इसी कार्यक्रम में राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्ट संघ कानपुर नगर कानपुर देहात के चुनाव का भी कार्यक्रम रखा गया था जिसमें सभी अधिकारी तथा कर्मचारियों ने अपने-अपने मतों का प्रयोग किया इस चुनावी प्रक्रिया में कुल 23 सदस्यों में 20 सदस्य उपस्थित रहे जिन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया इस चुनाव का परिणाम भी घोषित किया गया जिसमें अध्यक्ष पद योगेंद्र कुमार बाजपेई ने एक बार फिर विजय हासिल की जो की लगातार 16 बार निर्विरोध अध्यक्ष बन रहे हैं इसके साथ मंत्री पद पर अश्विनी कुमार विश्वकर्मा ने विजय हासिल की चुनाव में विजय प्राप्त सभी प्रत्याशियों का कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ बृजेश सिंह कटियार का जन्म दिवस होने के कारण सभी कर्मचारियों ने केक काटकर जन्मदिवस की भी अपने क्षेत्रीय अधिकारी को शुभकामनाएं प्रदान की इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सत्येंद्र सिंह,अजय यादव,धर्मेंद्र शर्मा,के के द्विवेदी, देवराज सचान, राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh